फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मप्र में कोरोना: लॉकडाउन 26 अप्रैल तक बढ़ा, कुंभ से लौटने वाले होंगे क्वारंटाइन, इंदौर में जामनगर से आ रही ऑक्सीजन

Sat, 17 Apr 2021 07:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

 मध्य प्रदेश सरकार ने भी हरिद्वार कुंभ से लौटने वालों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट को जरूरी कर दिया है। गृह विभाग ने इसे लेकर सभी जिला कलेक्टरों को आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में कोरोना जांच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मप्र में भी कोरोना की दूसरी लहर लगातार कहर बरपा रही है। इसे देखते हुए इंदौर, भोपाल, उज्जैन व खरगोन में लॉकडाउन 26 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक कर दिया गया है। इस बीच कुंभ से लौटने वालों को क्वारंटीन करने का निर्णय लिया गया है। वहीं इंदौर में जामनगर से ऑक्सीजन पहुंची। 

विज्ञापन


वहीं, इंदौर में शनिवार को 60 टन ऑक्सीजन की खेप मिली। मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इसे लेकर रिलायंस का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे मुश्किल वक्त में इससे बहुत मदद मिलेगी। ये 60 टन है और हमें 100 ऑक्सीजन चाहिए। 

कुंभ मेला समाप्त होने के बाद लोग अपने-अपने राज्य लौट रहे हैं। लेकिन राज्य सरकारों ने कुंभ से लौटने वाले लोगों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। मध्य प्रदेश सरकार ने भी हरिद्वार कुंभ से लौटने वालों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट को जरूरी कर दिया है। उन्हें क्वारंटीन रखने का भी निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन


इधर, भाेपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया, इस सप्ताह सख्ती ज्यादा रहेगी। फालतू  घूमने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। कोविड से जुड़े लोगों के लिए ही आवागमन में विशेष रियायतें मिलेंगी और शहर से बाहर आने-जाने वालों को छूट दी जाएगी। 

इंदौर में इसलिए बढ़ाया लॉकडाउन
इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि अस्पतालों में बेड की कमी को देखते हुए लॉकडाउन को सात दिन के लिए बढ़ाया जा रहा है। यह ठीक वैसा ही रहेगा जैसा पिछला सप्ताह बीता है। अतिरिक्त सख्ती नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि जामनगर रिफाइनरी से इंदौर के लिए ऑक्सीजन की विशेष खेप रवाना हो चुकी है। यह शनिवार रात या रविवार सुबह तक इंदौर पहुंच जाएगी। 

सूबे में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला इंदौर है। यहां की स्थिति इतनी खराब है कि अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। ऑक्सीजन के अभाव में मरीज वाहन में बैठकर इंतजार कर रहे हैं। इंदौर के जिलाधिकारी मनीष सिंह ने कहा कि शहर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

आंकड़े बढ़ने की वजह से ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो गई है। हर रोज 58 से 60 टन ऑक्सीजन ले रहे हैं। लेकिन ऑक्सीजन प्लांट में अब इसका उत्पादन नहीं हो रहा है। अनावश्यक ऑक्सीजन की खपत पर रोक लगाई जा रही है। 


उज्जैन में शादियों के चलते खुलेंगी कुछ दुकानें
उज्जैन में अक्षय तृतीया पर बिन मुहूर्त की शादियों को देखते हुए खरीदी के लिए इस बार कुछ दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। इसके तहत सुबह 8 से दोपहर 12 तक खरीदी के लिए दुकानें खुल सकेंगी। 

विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें