फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- राशन के थैलों पर पीएम, सीएम की तस्वीरें नेताओं की ‘व्यक्तिगत ब्रांडिंग’

Thu, 29 Jul 2021 08:04 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, भोपाल

सार

  • 25,435 पीडीएस दुकानों पर बांटा जाएगा राशन
  • कांग्रेस का आरोप, भाजपा पात्र लाभार्थियों को मुफ्त राशन देने में विफल रही
विज्ञापन
राशन बैग - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश सरकार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तस्वीरों वाले थैलों में राशन वितरित करने के ‘अन्न उत्सव’ कार्यक्रम पर कांग्रेस ने निशाना साधा। पार्टी ने राज्य सरकार के इस कदम को व्यक्तिगत ब्रांडिंग बताया है।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने बताया, भाजपा पात्र लाभार्थियों को मुफ्त राशन देने में विफल रही है, लेकिन पार्टी नेताओं का व्यक्तिगत प्रमोशन कर रही है। उन्होंने बताया, भाजपा अपने पीआर कार्य को दिखाने के लिए यह उत्सव मना रही है। लेकिन सच्चाई यह है कि प्रदेश में लाखों बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) लाभार्थियों को अभी तक पांच महीने का राशन नहीं मिला है।

25,435 पीडीएस दुकानों पर बांटा जाएगा राशन
मध्य प्रदेश सरकार सात अगस्त को अन्न उत्सव मना रही है, जिसमें प्रधानमंत्री लोगों को वर्चुअल माध्यम के जरिये राशन वितरित करेंगे। जनसंपर्क विभाग के अधिकारी ने बताया, अन्न उत्सव के दौरान प्रदेश में 25,435 सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों पर 100 लाभार्थियों को राशन के थैले वितरित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें