फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: कमलनाथ बोले- गठबंधन पर बसपा से बातचीत हुई, राजभर ने कहा- अफवाह है ये

Sun, 23 Sep 2018 02:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
Kamal Nath
विज्ञापन

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में गठबंधन को लेकर अभी भी कयासों का दौर जारी है। शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि गठबंधन को लेकर बसपा से बातचीत जारी है, जबकि बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने गठबंधन की संभावनाओं से इनकार किया है। 

विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि गठबंधन को लेकर दिल्ली में बसपा नेताओं से उनकी बातचीत हुई है। हालांकि यह गठबंधन कब होगा, इसपर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि हम यह नहीं चाहते कि वोट बिखर जाए और इसका फायदा भाजपा उठा ले।  

बता दें कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर 22 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। रामअचल राजभर का कहना है कि गठबंधन को लेकर कांग्रेस ने अफवाह फैलाई हुई है, क्योंकि बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर से ऐसा कोई भी संकेत हमें नहीं मिला है। जल्द ही पार्टी बाकी सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में 2013 में हुए विधानसभा चुनाव के आंकड़ों की बात करें तो कांग्रेस को कुल 36 फीसदी वोट मिले थे, जबकि बसपा को 6 फीसदी और समाजवादी पार्टी को महज 1 फीसदी वोट ही मिल पाए थे। लेकिन अगर कांग्रेस और बसपा उस समय एक साथ चुनाव लड़ते तो कांग्रेस को 47 सीटें अधिक मिल सकती थीं। बसपा को उस समय 17 सीटों पर 30 हजार और 62 सीटों पर 10 हजार से ज्यादा वोट मिले थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें