फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: CM ने की PM की तारीफ, मोदी को महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस और सरदार पटेल का त्रिवेणी संगम बताया

Tue, 31 May 2022 01:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस और सरदार पटेल का त्रिवेणी संगम बताया।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को राष्ट्रीय कार्यक्रम गरीब कल्याण सम्मेलन में विभिन्न चयनित योजनाओं के हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस और सरदार पटेल का त्रिवेणी संगम बताया।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य स्तरीय कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि मुझसे महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना को लेकर सवाल किया गया। देखिए, एक महापुरुष की दूसरे महापुरुष से तुलना नहीं की जा सकती। फिर मैं कहूंगा मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस और सरदार वल्लभ भाई पटेल का त्रिवेणी संगम दिखाई देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने आजादी की लड़ाई को जनता का आंदोलन बना दिया। उन्होंने कहा कि गांधी जी से पहले आम जनता आजादी की लड़ाई से नहीं जुड़ी थी। क्रांतिकारी थे, जो लड़ते थे। गांधी जी ने कई सामाजिक आंदोलन चलाए और जनता को आंदोलनों से जोड़ दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान से जोड़ दिया। ऐसे कई उदाहरण हैं पोषण अभियान, प्राकृतिक खेती, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सुभाषचंद्र बोस ने कहा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। प्रधानमंत्री ने चीन और पाकिस्तान से भी संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तान ने पुलवामा किया तो घर में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक भी की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं तो छोड़ेंगे भी नहीं। सीएम ने कहा कि सरदार पटेल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों एकात्मकता को समर्पित हैं। सरदार पटेल ने सभी राज्यों को जोड़ दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कश्मीर में 370 धारा हटा कर देश को एक रूप में जोड़ा। नॉर्थ ईस्ट की तस्वीर बदल दी। अब भारत के चारों तरफ भारत माता की जयकारे लगते हैं।
विज्ञापन

 
सीएम ने कार्यक्रम की शुरुआत में कहा कि 2014 के पहले विदेश में भारत को सम्मान और इज्जत की दृष्टि से नहीं देखा जाता था। 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की तस्वीर बदली है। सीएम ने कहा कि मेरी विदेश यात्रा के दौरान मुझसे सवाल किया गया कि क्या भारत के प्रधानमंत्री अंडर अचीवर हैं। मैंने जवाब दिया कि वह प्रधानमंत्री हैं। भारत का प्रधानमंत्री अंडर अचीवर नहीं हो सकता। अभी राहुल गांधी विदेश यात्रा पर गए तो कहा कि देश में बारुद बिछी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विदेश में भारत का सम्मान बढ़ा है। सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मैन ऑफ डायनिमिक आईडियास बताया। सीएम ने कहा कि मोदी गरीब कल्याण यज्ञ में लगे हैं। विदेशों में भारत का सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी के आठ वर्षीय कार्यकाल में भारत ने अनेक उपलब्धियां अर्जित की हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें