फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों टन प्याज सड़ने से नहीं बचा पा रही शिवराज सरकार, करीब 100 करोड़ का घाटा

Thu, 23 Jun 2016 02:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में लाखों टन प्याज के लिए गोदाम नहीं हैं। प्याज के पहाड़ लगे हैं और वे सड़ रहे हैं। शिवराज सरकार को मजबूरन 6 रुपए प्रति किलो के हिसाब से प्याज बेचने का ऐलान करना पड़ा है। सरकार ठेकेदारों को मिट्टी के भाव प्याज खरीदने के लिए आमंत्रित कर रही है। जनता के लिए भी भंडार खोल दिया गया है। खुले बाजार में जनता 15 से 20 रुपए प्रति किलो के हिसाब से प्याज खरीद सकती है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक बारिश के मौसम की मार झेल रहा प्याज सरकार के आंसू निकाल रहा है। एक अनुमान के मुताबिक इस बार सरकार को प्याज के लिए पर्याप्त गोदाम और रखरखाव न होने के कारण करीब 100 करोड़ चूना लगना तय है। 
विज्ञापन


इस घाटे के लिए सरकार के पास फिलहाल तो कोई उपाय नहीं है। खबर के मुताबिक करीब 1.5 लाख टन प्याज खुले में रखा है। 

कुल भंडार का आधा हिस्सा ही सरकार संरक्षित कर पा रही हैं।

Published By Rohit Kumar Porwal
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें