फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: सीएम चौहान ने PMAY के हितग्राहियों के खातों में डाली 250 करोड़ की राशि, 1 लाख लाभार्थियों से की चर्चा

Wed, 23 Feb 2022 05:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पीएम आवास योजना के 26 हजार 500 हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 250 करोड़ रुपये की राशि स्थानांनतरित की। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेशभर के प्रधानमंत्री आवास योजना के 26 हजार 500 लाभार्थियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 250 करोड़ रुपये की राशि स्थानांनतरित की। साथ ही 30 हजार घरों का आभासी भूमिपूजन और 50 हजार नए घरों का उद्घाटन भी किया। बता दें प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में 8 लाख 68 हजार आवास स्वीकृत हैं, जिसमें से 4 लाख 72 हजार परिवारों को पक्का घर मिल चुका है।   
विज्ञापन


आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का निर्माण करेंगे:CM
कार्यक्रम के दौरान सीएम ने वर्चुअल माध्यम से एक लाख से अधिक लाभार्थियों के साथ बातचीत की  और कहा कि नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हमने तय किया है कि हम आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का निर्माण करेंगे। शहर ग्रोथ का इंजन होते हैं। भाई और बहनों का जीवन कैसे आसान बने ये हमारी सोच के केंद्र में रहा है। मध्य प्रदेश की धरती पर किसी गरीब को पक्के मकान के बिना नहीं रहने देंगे, सभी के लिए पक्के मकान बनाए जाएंगे। जिनको आज आवास नहीं मिल रहे हैं, वे चिंतित ना हों, ऐसे कार्यक्रम आगे होते रहेंगे। सबको बारी-बारी से आवास मिलते रहेंगे। गांव हो या शहर हो, मध्य प्रदेश में लगभग 4 करोड़ 80 लाख लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से नि:शुल्क राशन मिल रहा है। मुख्यमंत्री अंत्योदय योजना से एक रुपये किलो में राशन हम दे रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों से की स्वच्छता की अपील
सीएम चौहान ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण प्रारंभ होने वाला है। 1 मार्च से फील्ड पर सत्यापन का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। प्रशासन सजग और सतर्क होकर काम करे। इंदौर लगातार पांच साल से पहले स्थान पर आ रहा है। स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए स्वच्छता जरूरी है। और जैसा की प्रधानमंत्री मोदी हमेशा कहते हैं और मैं भी कह रहा हूं कि अगर लोगों में ज़िद, जूनून और जज़्बा ना हो तो कोई भी शहर आगे नहीं बढ़ सकता। अपने शहर का गौरव दिवस तय करें और शहरवासी स्वयं तय करें की सरकार से साथ मिलकर किस तरह के कार्यक्रम किए जा सकते हैं और शहर की बेहतरी के लिए क्या-क्या किया जा सकता है। हर नागरिक की कोशिश होनी चाहिए कि उसका शहर 3 स्टार रेटिंग में आये।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें