फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमा की खरी-खरी: मप्र की चुनावी रैली में उम्मीदवार से कहा- उतना ही झुको, जितना चुनाव जीतने के बाद भी झुक सको

Mon, 25 Oct 2021 03:17 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

मध्यप्रदेश की रैगांव समेत तीन विधानसभा और खंडवा लोकसभा सीट पर 30 अक्तूबर को मतदान होना है। इसके नतीजे 2 नवंबर को आएंगे।
विज्ञापन
चुनावी सभा में उमा भारती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना की रैगांव विधानसभा सीट के उपचुनावों की एक रैली में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेत्री उमा भारती ने उम्मीदवार को ऐसी नसीहत दी कि सभी की हंसी निकल गई। घुटने तक झुकी भाजपा उम्मीदवार प्रतिमा बागरी भी झट से सीधी खड़ी होकर नमस्कार करने लगी। दरअसल, हुआ यह कि उमा जब उम्मीदवार को जनता के सामने पेश कर रही थी तब प्रतिमा घुटने तक झुक गई। यह देखते ही उमा भारती ने कहा- 'उतना ही झुको, जितना चुनाव जीतने के बाद भी झुक सको।' इतना सुनना था कि प्रतिमा समेत मंच पर मौजूद सभी नेता भी हंस पड़े। 

विज्ञापन

भाजपा ने रैगांव में प्रतिमा बागरी को उम्मीदवार बनाया है, जिनका मुकाबला कांग्रेस की कल्पना वर्मा से है। 1998 से यह भाजपा की पारंपरिक सीट रही है, पर 2013 में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। उस समय बसपा ने इस सीट को भाजपा से छीना था। 2018 के चुनाव में जुगल किशोर बागरी ने फिर से यह सीट भाजपा के लिए जीती थी। 2021 में कोविड की चपेट में आने से उनका निधन हो गया, जिससे सीट रिक्त हो गई थी। 
सिंधिया की तारीफ, कमलनाथ पर निशाना
रैगांव क्षेत्र के आमा गांव में उमा भारती ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद कमलनाथ 15 महीने दिखे ही नहीं। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार राजमाता विजया राजे सिंधिया ने कांग्रेस को ध्वस्त करके भारतीय जनसंघ को मजबूत किया था। ऐसे ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को ध्वस्त कर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने में सहयोग प्रदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें