फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी के चक्कर में मंदिर से 35 फीट नीचे गिरा विदेशी, गंवाई जान

Sun, 15 Oct 2017 10:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेल्फी का शौक कई बार लोगों की मौत का कारण बन जाता है। ऐसा ही कुछ ब्रिटिश नागरिक के साथ हुआ, जो मध्यप्रदेश ओरछा के प्रसिद्ध लक्ष्मी मंदिर घूमने आया था। रोजर जेम्स जो अपनी पत्नी हिलेरी के साथ मंदिर घूमने आए थे। रोजर सेल्फी लेने के दौरान 30-35 फीट की ऊंचाई से गिर गए, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


टीकमगढ़ के एडिशनल एसपी राजेश खाका ने बताया कि रोजर और उनकी पत्नी शुक्रवार शाम 4:30 बजे के करीब मंदिर में फोटो ले रहे थे। उसी दौरान उनका बैलेंस बिगड़ा और वह मंदिर के दूसरे फ्लोर से नीचे गिर गए। इस दुर्घटना में उन्हें काफी चोट आई। 

पढ़ें: दो साल तक अपनी ही सेल्फी का केस लड़ता रहा ये बंदर

उन्होंने बताया कि वहां मौजूद अन्य पर्यटकों और अधिकारियों ने एंबुलेंस बुलाई। जिसके बाद रोजर को ओरछा सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत और चोटों को देखते हुए उन्हें झांसी रैफर कर दिया। 
विज्ञापन


हालांकि रोजर की पत्नी के कहने पर उन्हें राम राजा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को जांच के लिए भेज दिया गया है और यूके दूतावास को इस बात की जानकारी दे दी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें