फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RAW के फर्जी ID के साथ घूम रहा संदिग्ध गिरफ्तार, आर्मी की वर्दी भी मिली

Sat, 14 Oct 2017 02:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
फर्जी आईडी के साथ गिरफ्तार शख्स - फोटो : ANI
विज्ञापन
मध्यप्रदेश पुलिस ने 14 अक्टूबर को राजधानी भोपाल से सटे सीहोर जिले से एक संदिग्‍ध को गिरफ्तार किया है। उसके पास से फर्जी आईकार्ड और सेना की वर्दी भी बरामद हुई है। एएनआई के मुताबिक, संदिग्‍ध व्य‍क्ति के पास इंडियन एयरफोर्स (IAF) और रिसर्च एंड एनालिसस विंग (RAW) के आईडीकार्ड भी थे।
विज्ञापन


पुलिस उससे पूछताछ कर रही है लेकिन मीडिया को उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई ‌है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही एयरफोर्स में नौकरी देने के नाम पर चल रहे रैकेट का भंडाफोड़ मध्यप्रदेश में ही हुआ था।

Facebook की हसीना ने किया गुरुजी का ‘शिकार’, आप रहें होशियार

राम अवतार और हेमंत नाम के दो लोग पैसे लेकर बेरोजगार युवाओं को एयरफोर्स में नौकरी दिलवाने का झांसा देते थे। इसके छह महीने पहले राम अवतार के बेटे को भी पकड़ा गया था उसके पास भी एयरफोर्स की वर्दी मिली थी और वह ग्वालियर एयरबेस में घुसने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Police arrested a man in Sehore, seized fake IAF & RAW IDs along with Army uniform from him; investigation underway pic.twitter.com/YONGIPQFiL
विज्ञापन
— ANI (@ANI) October 14, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें