फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश : भाजयुमो नेता की हत्या कर रेत में दबाई लाश, हत्यारों का सुराग नहीं

Sat, 15 Jun 2019 07:04 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के जबलपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के स्थानीय नेता 25 वर्षीय ऋषभ जैन की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। उनकी लाश शुक्रवार शाम शहर के भेड़ाघाट थाना अन्तर्गत स्वर्णद्वारी के पास रेत में दबी मिली। 
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आर बी नरबरिया ने बताया, "ऋषभ जैन की लाश शुक्रवार शाम भेड़ाघाट थाना इलाके स्थित स्वर्णद्वारी के पास रेत में डेढ़ फुट नीचे दबी मिली। वह भेड़ाघाट में भाजयुमो के नगर महामंत्री थे।" 

उन्होंने कहा कि वह बृहस्पतिवार शाम को एक सगाई समारोह में जाने के लिए अपने घर से निकले थे। रात को घर वापस नहीं लौटने पर शुक्रवार की सुबह उनके परिजन ने लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई थी। शुक्रवार शाम पांच बजे उनकी मोटरसाइकिल स्वर्णद्वारी के कच्चे मार्ग पर मिली। 
विज्ञापन


नरबरिया ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

उन्होंने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास जारी है। अभी तक आरोपियों के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन


ऋषभ की भेड़ाधाट के पंचवटी तट पर मार्बल मूर्ति की दुकान थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें