फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश : एनजीटी को भाजपा विधायक की चुनौती, कहा- हिंदू विरोधी ताकतों को जवाब देने पटाखे जरूर चलाएंगे

Mon, 01 Nov 2021 09:39 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

संस्कृति बचाओ मंच ने भी एनजीटी के आदेश का विरोध किया है। मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि एनजीटी को दीपावली पर ही पर्यावरण की चिंता होती है। सालभर अन्य त्योहारों पर चिंता नहीं करता है।
विज्ञापन
हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा- हिन्दू विरोधी ताकतों को जवाब देते हुए पटाखे जरूर फोड़े। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के मालवीय नगर स्थित सेवा सदन में हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने एनजीटी को ही चुनौती दे डाली। शर्मा बोल गए कि अमावस्या की काली रात को जमीन से लेकर आसमान तक रोशन करने की परंपरा को आगे बढ़ाना है। कई हिन्दूविरोधी, तथाकथित बुद्धिजीवी इंटरनेट पर ज्ञान दे रहे हैं कि पटाखे मत फोड़ों, ऐसे लोग सिर्फ हिन्दू धर्म को ज्ञान देकर अपना उल्लू सीधा करते हैं। यह लोग कभी दूसरे धर्मों को ज्ञान देते नहीं मिलेंगे। हर हिन्दू के घर को रोशन करने की चिंता करें। हिन्दू विरोधी ताकतों को जवाब देते हुए पटाखे जरूर फोड़े।

विज्ञापन


उधर, संस्कृति बचाओ मंच ने भी एनजीटी के आदेश का विरोध किया है। मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि एनजीटी को दीपावली पर ही पर्यावरण की चिंता होती है। सालभर अन्य त्योहारों पर चिंता नहीं करता है। भोपाल में बड़े तालाब में सौ नाले मिल रहे हैं और पूरा भोपाल उसका पानी पी रहा है। एनजीटी को वहां की चिंता नहीं है, विकास के नाम पर हजारों पेड़ काट दिए गए, तब एनजीटी को याद नहीं आई। यदि जेल भी जाना पड़े तो वह हमें मंजूर है पर हम अपने त्योहारों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें