फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: फर्जी दस्तावेज पर रह रहे तीन अफगानी संदिग्धों को एटीएस ने उठाया, तंग गलियों में अलग नामों से छिपे हुए थे

Fri, 20 Nov 2026 08:56 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्य प्रदेश एटीएस ने फर्जी पासपोर्ट और वीजा के आधार पर रह रहे तीन अफगानी संदिग्धों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, वे अलग-अलग नामों से शहर की तंग बस्तियों में रह रहे थे। एजेंसी उनके दस्तावेज, भारत आने के रास्ते और स्थानीय मददगारों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
एटीएस - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने फर्जी पासपोर्ट और वीजा के आधार पर रह रहे तीन अफगानी संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सुरक्षा एजेंसी ने तीनों संदिग्धों को पकड़ा और विक्टोरिया अस्पताल में उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया। इसके बाद, एजेंसी ने तीनों संदिग्धों को अदालत में पेश किया। सुरक्षा कारणों से पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- त्विषा शर्मा  मौत मामला: CBI ने जांच के लिए मांगे 60 दिन, कोर्ट ने 90 दिन की जांच का ब्योरा मांगा

फर्जी दस्तावेज और ठिकानों की पड़ताल
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तीनों संदिग्ध शहर की तंग बस्तियों में अलग-अलग नामों से छिपकर रह रहे थे। आरोप है कि दस्तावेज में हेरफेर कर उन्होंने भारत में प्रवेश किया और अपनी असली पहचान छिपाकर निवास कर रहे थे। जांच एजेंसी अब उनके भारत आने के मार्गों, ठहरने के ठिकानों और स्थानीय स्तर पर सहायता करने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एजेंसी की पहले से चल रही विस्तृत जांच का ही एक भाग है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गिरोह के नेटवर्क और दूतावास से संपर्क
इससे पूर्व भी एटीएस फर्जी दस्तावेज के आधार पर देश में रहने वाले तीन अफगानी संदिग्धों को हिरासत में ले चुकी है। अब तीन अन्य संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद जांच टीम इस पूरे जाल की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है। सुरक्षा एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी पासपोर्ट तथा वीजा तैयार करने के खेल में कौन-कौन शामिल हैं तथा भारत में उनकी मदद किसने की थी। इसके साथ ही एटीएस ने संबंधित दूतावास से संपर्क साधा है, ताकि हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की वास्तविक पहचान, नागरिकता और पृष्ठभूमि का सही सत्यापन कराया जा सके। मामले में आगे की कानूनी जांच निरंतर जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें