फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: सुपारी में तंबाकू की मिलावट, दो व्यापारियों पर ठोका 4.50 लाख रुपये का जुर्माना,नष्ट करने के निर्देश

Fri, 20 Nov 2026 08:51 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में सुपारी में प्रतिबंधित तंबाकू की मिलावट मिलने पर दो व्यापारियों पर कुल 4.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। भोपाल की राज्य खाद्य प्रयोगशाला की जांच में नमूनों में तंबाकू की पुष्टि हुई। प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित सामग्री नष्ट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जुर्माना। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुगंधित और स्वादिष्ट सुपारी के नाम पर तंबाकू मिला खाद्य पदार्थ बेचने वाले दो व्यापारियों पर अपर कलेक्टर विनय द्विवेदी ने कुल 4.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने प्रतिबंधित तंबाकूयुक्त सामग्री को तुरंत नष्ट करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


प्रयोगशाला जांच में तंबाकू की पुष्टि
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले में खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुपारी के नमूनों को एकत्र किया था। इन एकत्रित नमूनों को विस्तृत जांच और विश्लेषण के लिए भोपाल स्थित राज्य खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया था। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने पर यह स्पष्ट हुआ कि दोनों नमूनों में मिलावट के तौर पर प्रतिबंधित तंबाकू मौजूद था। रिपोर्ट में मिलावट साबित होने के तुरंत बाद अपर कलेक्टर न्यायालय ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत दोनों व्यापारियों पर जुर्माना लगाने का आदेश जारी किया।

ये भी पढ़ें- पांच ब्रांड के घी की बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध, जांच में मानक के लिहाज से ठीक नहीं मिले
विज्ञापन


दो व्यापारियों पर लगा जुर्माना
पहले मामले में नौगांव के मेन मार्केट में स्थित समृद्धि ट्रेडर्स के प्रोप्राइटर सौरभ रावत की दुकान से 'केजी सुगंधित सुपारी' और 'किंग स्वादिष्ट सुपारी' के कंपनी पैक्ड आठ-आठ पैकेट नमूने के रूप में लिए गए थे। भोपाल की राज्य खाद्य प्रयोगशाला में जांच के दौरान इन दोनों ही उत्पादों में तंबाकू पाए जाने की पुष्टि हुई। प्रतिबंधित तंबाकूयुक्त खाद्य पदार्थ बेचने और उसे भंडारण में रखने का दोषी पाए जाने पर सौरभ रावत पर 2.25 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया।
विज्ञापन


दूसरे मामले में भी नमूनों का परीक्षण करने पर उनमें तंबाकू की उपस्थिति दर्ज की गई। अपर कलेक्टर ने इस मामले के संबंधित व्यापारी पर भी 2.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इस प्रकार खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई में दोनों प्रकरणों में मिलाकर 4.50 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई गई और दूषित खाद्य सामग्री को नष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें