फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने के लिए जादूगरों की भी मदद लेगी भाजपा

Mon, 22 Oct 2018 08:58 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
shivraj singh chouhan
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में लगातार चौथी बार सरकार में वापसी के लिए भाजपा कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहती है। मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए वह इस बार जादूगरों की भी मदद लेने की तैयारी कर रही है। भाजपा यह प्रयोग पहली बार करेगी।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने बताया कि मैजिक शो का आयोजन ग्रामीण और कस्बाई इलाकों के बाजारों में किया जाएगा, ताकि मतदाताओं तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाया जा सके। हालांकि, पार्टी इस काम में कितने जादूगरों की सेवा लेगी इसका फैसला अभी नहीं हो पाया है।

पार्टी को उम्मीद है कि चुनाव प्रचार के दौरान मैजिक शो जल्द शुरू हो जाएंगे। इसके लिए बजट निर्धारित करने की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। अग्रवाल ने बताया कि कला के जरिए हम लोगों को यह बताने जा रहे हैं कि भाजपा सरकार ने पिछले 15 वर्षों में उनके लिए क्या किया है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होगा। मध्यप्रदेश में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा 15 साल से सत्ता पर काबिज है और इस बार वोटरों में उसके प्रति नाराजगी देखी जा रही है। सीएम शिवराज सिंह से सामने सत्ता बचाए रखने की चुनौती है। बसपा ने कांग्रेस को झटका देकर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें