कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू अपने एक बयान को लेकर विवादों में हैं। इंदौर में चुनाव प्रचार के दौरान उनके एक बयान पर सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने आक्रामक रूख अपनाते हुए माफी की मांग की है।
सिद्धू के इस बयान पर भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने उन्हें बेवकूफ बताते हुए इस बयानबाजी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि मैं सिद्धू को बेवकूफ इसलिए कह रही हूं, क्योंकि उनकी हरकतें समझदार व्यक्तियों वाली नहीं हैं. 'ठोको ताली' कहना किसी लाफ्टर चैलेंज की भाषा तो हो सकती है. लेकिन राजनीतिक मंच की अपनी गरिमा होती है। बता दें मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ इंदौर की मेयर हैं। वह इंदौर-4 सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं।
सिद्धू ने क्या कहा था?
दरअसल सिद्धू ने पिछले दिनों इंदौर में विकास कार्यों के लिए जबरन तोड़े गए मकानों के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा,
"ताली ठोको और इसके साथ महापौर (गौड़) को भी....मेयर साहिबा, लोकतंत्र अहंकार नहीं सहता। तुमने बसे-बसाये लोगों को उजाड़ डाला और उन्हें मुआवजा भी नहीं दिया। तुमने उनकी रोजी-रोटी छीन ली। भाजपा इसी बयान पर कांग्रेस को घेर रही हैं।"
मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान है। चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को जारी होंगे।