फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीदवार ने ली 'भीष्म' प्रतिज्ञा, कहा-चुनाव हारने पर रहूंगा आजीवन कुंवारा

Mon, 26 Nov 2018 12:59 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में मतदान होने में बस दो दिन बाकी हैं। कुछ नेता अपने वादों की वजह से तो कुछ नेता अपने बयानों की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन सब के बीच छिंदवाड़ा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे दिनेश ने प्रतिज्ञा की है कि वो चुनाव में जीत हासिल नहीं कर पाए तो शादी नहीं करेंगे।

विधायकी नहीं तो शादी नहीं

छिंदवाड़ा के जुनारदेव से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे दिनेश ने प्रण लिया है कि चुनाव में जीत पाने पर ही वो शादी करेंगे वरना आजीवन कुंवारे रहेंगे। दिनेश ने जनता से विकास संबंधी कई वादे किए है मगर सूबे में उनकी प्रतिज्ञा ही चर्चा का मुख्य विषय बनी हुई है। दिनेश मतदाताओं से वोट की अपील करते वक्त भी उन्हें अपनी प्रतिज्ञा से अवगत कराते हैं। दिनेश के मुताबिक वह अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है मगर हार गए तो अपनी प्रतिज्ञा पर अटल रहते हुए वह शादी नहीं करेंगे।
विज्ञापन


वर्तमान विधानसभा में भाजपा के पास 165 सीटें, मुख्य विपक्षी कांग्रेस के पास 58, बहुजन समाज पार्टी के पास 4 जबकि अन्य के पास 3 सीटें हैं। प्रदेश में 28 नवंबर को सभी 230 सीटों पर एक साथ चुनाव होना है। चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें