फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: मनासा में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बनेंगे 81 मकान, मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास  

Fri, 12 Nov 2021 07:26 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले में विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। मनासा में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 81 मकान बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के मनासा आदर्श ग्राम में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। साथ ही मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 81 आवासों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह 81 मकान 3-4 महीनों में बन जाएंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सीप नदी का घाट 91.38 लाख रुपये में विकसित होगा। इसी तरह 15 लाख रुपये में टेलरिंग सेंटर, 2.5 लाख रुपये में स्वागत द्वार, 3 लाख रुपये में प्लेटफॉर्म बनेगा।  उन्होंने कहा कि 15 लाख रुपये सड़क निर्माण के लिए, 30 लाख रुपये किसानों की जमीन को सुधारने में, 3.20 लाख रुपये खेल मैदान के लिए स्वीकृत किए हैं। हर साल 5 लाख रुपये तक का इलाज सरकार की ओर से कराया जा रहा है। 

नसरूल्लागंज में सीप-अम्बर सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री ने नसरूल्लागंज में सीप-अंबर सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना से क्षेत्र के हर गांव को पानी मिलेगा। किसानों को पाईप लाईन के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा। प्रोजेक्ट से क्षेत्र के जो गांव छूट गए थे, उन्हें भी अब जोड़ा जा रहा है। उन्होंने 404 करोड़ 26 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि अगले साल तक प्रदेश में हर घर में नल के माध्यम से जल पहुंचाने की योजना पर तेज गति से काम चल रहा है। कोई घर छूटे नहीं, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा। हमें सभी के सहयोग से गांवों का समग्र विकास कर हर गांव को आदर्श गांव बनाना है। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि सीहोर के साथ ही पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया गया है। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि सीप-अंबर परियोजना से 41 गाँव के किसान लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें