फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: सतना पुलिस ने ढूंढ निकाली नई तरकीब, लॉकडाउन तोड़ने वालों को लिखना होगा राम-राम

Mon, 17 May 2021 09:17 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश की सतना पुलिस लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ नया तरीका ढूंढ निकाली है। पुलिस आरोपियों को एक घंटे बैठाकर राम-राम लिखवाती है, फिर उसे घर में रहने की सलाह देकर वहां से रिहा करती है।
विज्ञापन
लॉकडाउन नियम तोड़ने पर राम-राम लिखवाती पुलिल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की सतना पुलिस लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक अनोखा तरीका इजाद की है। नियम तोड़ने वालों को पुलिस सजा के तौर पर राम-राम लिखवाती है। पुलिस 45 मिनट से 1 घंटे तक अपने पास बैठाकर उससे राम-राम लिखने को अपील करती है।

विज्ञापन


सिधी कैंप बाबा दयालदास चौक पर तैनात सब-इंस्पेक्टर संतोष सिंह नियम तोड़ने वालों से ऐसा करने की अपील करते हैं। उन्होंने बताया कि गांव के एक समुदाय के लोग उन्हें कुछ पुस्तिकाएं और कॉपी भेंट की और राम-राम लिखवाने का आग्रह किया। संतोष सिंह  के मुताबिक नियम तोड़ने वालों को एक घंटे तक वह बैठाकर रखते थे, इसी दौरान व्यक्ति से राम-राम लिखने की अपील करता। हालांकि इस दौरान किसी पर दबाव नहीं डाला जाता। साथ ही किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचे इसका पूरा ख्याल रखा जाता है। 



घर पर रहने की सलाह
संतोष सिंह के मुताबिक यह तरीका पिछले तीन दिन से चालू है और 25 लोगों को अभी तक दंडित किया गया है। लेकिन यह सुनिश्चित किया कि यह तरीका किसी के धार्मिक विश्वास के विपरीत नहीं हो। संतोष बताते हैं कि वह लोगों से लॉकडाउन के नियमों को समझाते हैं और बाहर घूमने के बजाय घर पर ही अपने माता-पिता की देखभाल और परिवार के साथ समय बिताने का आग्रह करते हैं। 
विज्ञापन






एसपी ने गैरकानूनी करार दिया
हालांकि संतोष सिंह के इस तरीकों से जिले के पुलिस अधीक्षक अनजान हैं। उन्होंने बताया कि शहर में 20 चेक पॉइंट ऐसे हैं, जिनमें दो अधिकारी दो पालियों में ड्यूटी करते हैं। यह उपाय एक अधिकारी ने अपने हिसाब से तैयार किया है, जो कानूनी तौर पर उचित नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें