फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाउडस्पीकर विवाद पर बोले नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह: ग्वालियर में कहा- गांव में रामायण होती है तो हम रात भर सो नहीं पाते

Fri, 29 Apr 2022 02:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

डॉ. गोविंद सिंह ने लाउडस्पीकर विवाद पर कहा कि सभी धर्म के लोग लाउडस्पीकर बजाते हैं और अपनी बात कहते हैं, लेकिन वास्तव में आम जनता को अगर परेशानी है तो सभी से अपील है कि लाउड स्पीकर की आवाज को धीमी कर लें। चाहे किसी भी धर्म के हों।
विज्ञापन
डॉ. गोविंद सिंह ने लाउडस्पीकर विवाद पर बयान दिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद डॉक्टर गोविंद सिंह ग्वालियर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान भाजपा पर भी निशाना साधा। सिंधिया को निशाने पर लिया साथ ही प्रदेश में इस समय चल रहे लाउडस्पीकर विवाद पर भी बयान दिया है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद ग्वालियर पहुंचे डॉक्टर गोविंद सिंह का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि पार्टी में मैं कार्यकर्ता की हैसियत से काम करता हूं और जो पार्टी जिम्मेदारी देती है उसे ईमानदारी से पूरा करता हूं। हमारी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता सभी मिलकर आगामी विधानसभा 2023 के चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।

डॉ. गोविंद सिंह ने लाउडस्पीकर विवाद पर कहा कि सभी धर्म के लोग लाउडस्पीकर बजाते हैं और अपनी बात कहते हैं, लेकिन वास्तव में आम जनता को अगर परेशानी है तो सभी से अपील है कि लाउड स्पीकर की आवाज को धीमी कर लें। चाहे किसी भी धर्म के हों। हम देखते हैं कि गांव में रामायण होती है तो हम रात भर सो नहीं पाते हैं। खुद हमारे भाई ने रामायण कराने के लिए लाउडस्पीकर लगाया तो रात भर नहीं सो पाए थे। यह सब कुछ दिखना चाहिए। केवल चुनाव के लिए किसी एक समुदाय को टारगेट नहीं करना चाहिए। बदनाम करने की साजिश जो भारतीय जनता पार्टी कर रही है यह देश की जनता समझ गई है। अब उनकी बातों में नहीं आने वाली है।
विज्ञापन


ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि मैं इस अंचल में सिंधिया जी को कभी न चैलेंज के रूप में माना है और ना कभी मानूंगा। अगर सिंधिया जी इतने बड़े होते तो एक साधारण कार्यकर्ता से बुरी तरह नहीं हारते। सिंधिया को सिर्फ उन लोगों ने चैलेंज माना है जो उनकी चरण वंदना करते हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें