फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राघवजी यौन संबंध बनाने में अक्षम, मेडिकल जांच की मांग

Tue, 23 Jul 2013 11:57 AM IST
नई दिल्ली/इंटरेनट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू नौकर से आप्रकृतिक यौन दुराचार मामले में फंसे मध्य प्रदेश के वित्तमंत्री राघवजी के वकील ने उन्हें यौन संबंध बनाने में अक्षम बताया है और पहले आई मेडिकल रिपोर्ट पर संदेह भी जाहिर किया है।
विज्ञापन


राघवजी के वकील पुरूषोत्तम पंजवानी ने भोपाल कोर्ट में दलील दी की 80 साल की उम्र में राघव जी यौन संबंध बनाने के लिए पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं। उन्हें संदेह है की पहले कराई गई जांच सही नहीं है।

राघवजी की संपूर्ण कुकर्म कथा, भुक्तभोगी की जुबानी
पंजवानी ने अदालत से राघवजी का फिर से मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय पांडे ने अभियोजन पक्ष को मामले पर जवाब देने के लिए 26 जुलाई तक का समय दिया है। साथ ही राघवजी की न्यायिक हिरासत को पांच अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले जब राघवजी का मेडिकल परीक्षण कराया गया था तो वे पूरी तरह से स्वस्थ पाए गए थे। मेडिको लीगल इंस्टीट्यूट में की गई जांच में यह बात सामने आई थी और पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की थी।

पूर्व मंत्री राघवजी के घरेलू नौकर राजकुमार डांगी ने उन पर आप्रकृतिक यौन दुष्कर्म का आरोप लगाया था। राजकुमार का कहना था कि राघवजी लंबे समय से उसका यौन शोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन


साथ ही राघवजी की एक सीडी भी जारी की गई थी जिसमें वह कथित तौर पर आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें