फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: दमोह जिले की लेडी सिंघम, जिसने मिटा दी सालों पुरानी कुप्रथा

Sat, 28 Oct 2017 03:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लगभग 260 किमी दूर दमोह जिले में एक महिला पुलिस अधिकारी ने वो कर दिखाया जो अभी तक कोई पुलिस अधिकारी नहीं कर पाया था। इलाके में लेडी सिंघम के नाम से चर्चित दमोह के मड़ियादो की थाना प्रभारी श्रद्धा शुक्ला ने लंबे समय से चली आ रही एक कुप्रथा का अंत कर दिया है। 
विज्ञापन


दरअसल, इलाके में दिवाली के बाद गोमुखधाम में हर साल मेला लगता था, जहां बड़ी संख्या में लोग जुआ खेलते थे। जुआ खेलने की इस प्रथा से स्थानीय लोग तो परेशान थे ही, साथ ही महिलाएं भी काफी परेशान थीं। महिलाओं का कहना है कि उनके पति जुए में बहुत कुछ हार जाते थे। जिससे कई बार उनका घर चलाना भी मुश्किल हो जाता था। 

श्रद्धा शुक्ला की पोस्टिंग के बाद से क्षेत्र की स्थिति सुधर गई है। उन्होंने न केवल सालों पुरानी इस प्रथा पर रोक लगाई बल्कि स्कूलों में जाकर लड़कियों को महिला सशक्तीकरण का पाठ भी पढ़ाया। इस पूरे मामले में थाना प्रभारी श्रद्धा शुक्ला का कहना है कि वो वहीं कर रही हैं जो उन्हें ट्रेनिंग में सिखाया गया था।
विज्ञापन


पढ़ें: संघ प्रमुख बोले- हिंदुस्तान हिंदुओं का देश

उन्होंने बताया कि हमें सिखाया गया था कि अपराथ से घृणा करो अपराधी से नहीं और मैं वहीं कर रही हूं और हम बस अपना काम अच्छे से कर रहे हैं। इलाके के लोगों के साथ-साथ महकमे के वरिष्ठ अधिकारी भी जमकर श्रद्धा की तारीफ कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लेडी सिंघम श्रद्धा शुक्ला के आने के बाद इस कुप्रथा पर रोक लगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें