फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ प्रमुख बोले- हिंदुस्तान हिंदुओं का देश, लेकिन दूसरों को निकाला नहीं जा सकता

Sat, 28 Oct 2017 02:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
मोहन भागवत - फोटो : File Photo
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार (27 अक्टूबर) को कहा कि हिंदुस्तान हिंदुओं का देश है लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि इसका संबंध किसी और धर्म के लोगों से नहीं है।
विज्ञापन


इंदौर के एक कॉलेज में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि जर्मनी किसका देश है? जर्मन लोगों का, ब्रिटेन किसका देश है? ब्रिटिश लोगों का, अमेरिका अमेरिकी लोगों का, इसी तरीके से हिंदुस्तान हिंदुओं का है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि यहां कोई और नहीं रह सकता।

पढ़ें: संघ ने कहा- शॉर्ट्स में महिलाओं को देखने के लिए महिला हॉकी देखें राहुल गांधी

आगे भागवत ने कहा कि जो भारत माता के बेटे हैं और यहां के संस्कारों के हिसाब से रहते हैं वे सब हिंदू हैं। संघ प्रमुख ने मौजूदा वक्त की कलयुग से तुलना करते हुए कहा कि पहले लोग अपने भले के लिए भगवान की तरफ देखते थे और अब सरकार की तरफ देखा जाता है।
विज्ञापन


भागवत ने कहा कि सरकार उसी हिसाब से काम करती है जिस हिसाब से समाज चलता है, इसलिए अगर भारत को 'विश्वगुरु' बनना है तो हर स्तर पर होने वाले भेदभाव को खत्म करना होगा।       
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें