फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone: जूते-चप्पल की दुकानों सहित मकान में लगी आग, दो बच्चों सहित पति-पत्नी भी झुलसे

Sun, 25 Feb 2024 03:03 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खरगोन

सार

खरगोन जिले के ग्राम केली में जुते चप्पल कि दुकान सहित उसी भवन में बने मकान में अचानक शनिवार दोपहर आग लगने से अफरा तफरी मच गई। देखते देखते ही तीन दुकानों सहित मकान में रखा लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। आग में दो बच्चों सहित चार लोग झुलस गए हैं।  
विज्ञापन
खरगोन में दो दुकानों की आग ने आसपास के घरों को भी चपेट में लिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ऊन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में चप्पल जूते की एक दुकान में आग लग गई, इसके बाद देखते ही देखते आग ने अड़ोस-पड़ोस की दो दुकानों को और अपने कब्जे में ले लिया। तीनों दुकानों से लाखों रुपये के माल की जलने की आशंका जताई जा रही है। इस आग में दुकानों के साथ ही इसी बिल्डिंग में बने मकान में रहने वाले दुकानदारों के परिजनों में से एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे इंदौर रेफर किया गया है। तो वहीं उसके पति सहित दो बच्चे इस अग्निकांड में आंशिक रूप से घायल हुए हैं। इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी देर शाम सामने आए हैं।
विज्ञापन


खरगोन जिले के ग्राम केली में जुते चप्पल कि दुकान सहित उसी भवन में बने मकान में अचानक शनिवार दोपहर आग लगने से अफरा तफरी मच गई। देखते देखते ही तीन दुकानों सहित मकान में रखा लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। विद्युत पावर बंद होने से ग्रामीणों ने इधर उधर से पानी लाकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया। इसके बाद खरगोन से आये फायर फायटर की मदद से बची खुची आग बुझाई गई। इस दौरान ऊन थाना प्रभारी नाथुसिंह रंधा भी दल बल के साथ ग्राम केली पहुंचे। हालांकि आग से किसी तरह की जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन दुकान मालिक की पत्नी पुष्पा बाई पति कन्हैया (32) कमर के नीचे से लेकर पैरों तक ज्यादा झुलस गई तो वहीं परिवार का एक बालक रुद्रांश (5) और बालिका वेदांसी (3) सहित दुकान मालिक कन्हैया मिश्रीलाल (34) आंशिक रूप से जल गए। सभी को तुरंत जिला चिकित्सालय खरगोन भेजा गया, जहां से महिला पुष्पा बाई को अधिक जलने से दोनो बच्चों सहित इंदोर रेफर कर दिया गया।  

ये भी पढ़ें- Bhopal News: अवधपुरी की बिल्डिंग के पांचवें माले पर लगी आग, एनजीओ में काम करने वाले युवक की मौत
विज्ञापन




 
विज्ञापन

आग पर काबू पाने में स्थानीय लोग जुटे रहे। - फोटो : सोशल मीडिया

इधर घटना स्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार सरदार मंडलोई और ग्राम पटवारी दिनेश सोलंकी ने मौका मुआयना कर नुकसानी का पंचनामा बनाया। इसके अनुसार मिश्रीलाल बाबुलाल की दुकान में दस हजार नग जुते चप्पल कीमत दस लाख के, कन्हैया मिश्रीलाल की दुकान में रखे बारह हजार जोड़ जुते चप्पल करीब बारह लाख के तथा शुगम मिश्रीलाल की दुकान में रखे दस हजार जोड़े जुते चप्पल के करीब दस लाख के जलना बताया गया। साथ ही छह लाख रुपये नगद और एक लाख के गहने व बर्तन, कपड़े, अनाज सहित अन्य सामान जलना बताया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें