फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, पति-पत्नी की मौत, पुलिस ने केस दर्ज जांच की शुरू

Wed, 07 Feb 2024 01:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

खरगोन की इंदिरा सागर नहर में एक कार गिर गई। हादसे में कार सवार दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नहर में गिरी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में कार सवार दंपति की कार इंदिरा सागर नहर में गई। हादसे में दंपति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार को बाहर निकाला। जिसके बाद शवों को अस्पताल पहुंचा।  पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खरगोन के जिला मुख्यालय से करीब आठ किमी दूर स्थित सनावद रोड पर कुंडिया फाटे के पास एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होने से इंदिरा सागर नहर में गिर गई। हादसे में कार में बैठे पति-पत्नी राजेंद्र और रेखा बाई की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही जैतापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नहर में उल्टी पड़ी कार को ग्रामीणों की मदद से रस्सियां बांधकर बाहर निकाला। 

डॉक्टर बोले- डूबने से हुई मृत्यु
जैतापुर थाना के एएसआई सुदर्शन ने बताया कि हमें मोबाइल पर सूचना मिली थी कि छोटी दीपगांव के पास एक कार नहर में गिर गई है। मौके पर पहुंचकर गांव वालों की मदद से कार को निकाला, लेकिन तब तक दंपति की मौत हो चुकी थी। मृतक दंपति अपने घर से खरगोन की तरफ आ रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें