फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए पांच फरवरी से पंजीयन शुरू, फोन से करें अप्लाई

Sat, 03 Feb 2024 02:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

MP News: मध्यप्रदेश के किसानों को उनकी उपज के वाजिब दाम दिलवाने और उन्हें बिचौलियों एवं दलालों के शोषण से बचाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा रबी सीजन में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के इंतजाम किये है।
विज्ञापन
गेहूं उपार्जन के लिए पांच फरवरी से पंजीयन शुरू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए 05 फरवरी से 01 मार्च 2024 तक जिले की सहकारी समितियों, एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेन्टर के साथ ही किसान ऐप के माध्यम से किसानों का पंजीयन कराया जायेगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए किसानों से पंजीयन केन्द्रों में तय की गई समयसीमा में गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन कराने की अपील जारी की है। 

विज्ञापन


खरगोन जिले के खाद्य आपूर्ति अधिकारी भारत सिंह जमरे ने बताया कि समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत कार्यालय, एवं तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र, सहकारी समितियों एवं विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर किसानों का निःशुल्क पंजीयन किया जाएगा। इन केन्द्रों पर किसान सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक पंजीयन करा सकते हैं, हालांकि सरकारी छुट्टियों के दिनों में इन स्थानों पर पंजीयन नहीं हो सकेगा।

नि:शुल्क और सशुल्क दोनों है पंजीयन की व्यवस्था
वहीं खाद्य अधिकारी के अनुसार किसान घर बैठे भी अपने स्मार्ट एन्ड्रायड मोबाइल के प्ले स्टोर से एमपी किसान एप डाउनलोड कर इस एप के माध्यम से निःशुल्क पंजीयन खुद ही कर सकते हैं। इसके साथ ही यदि जिनके पास मोबाइल नहीं है, तब ऐसे में वे एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर या कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर सशुल्क पंजीयन भी करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें