फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरगोन उपद्रव: 13 सौ जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात, CCTV, ड्रोन कैमरों से हो रही निगरानी, सभी धार्मिक स्थल बंद

Mon, 02 May 2022 10:06 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

खरगोन जिला प्रशासन ईद, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती को लेकर पूरी तरह से सतर्क है। प्रशासन ने सोमवार को शहर के सभी धार्मिक स्थलों को पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है। जिले में सोमवार को कर्फ्यू में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक की ढील दी गई है।
विज्ञापन
खरगोन में सुरक्षा व्यवस्था में लगे जवान। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में रामनवमी पर हुए बवाल के बाद जिला प्रशासन अब ईद, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती को लेकर पूरी तरह से सतर्क है। जिला प्रशासन ने सोमवार को शहर के सभी धार्मिक स्थलों को पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है। वहीं, ईद मंगलवार को मनाए जाने के चलते सोमवार को जिले में जारी कर्फ्यू में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक की ढील दी गई है।
विज्ञापन


खरगोन एसपी रोहित केशरवानी ने बताया कि त्यौहारों के चलते खरगोन में विभिन्न बलों के करीब 13 सौ जवान सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद हैं। अश्व दस्ते के साथ ही पुलिस के जवान पैदल मार्च कर जिले के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरे की मदद से भी चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।

खरगोन एएसपी से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के बीच कर्फ्यू में ढील दी गई है। सोमवर को सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बल तैनात किया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी ड्रोन से की जा रही है और सभी इनपुट का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें