फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छात्र की पिटाई को लेकर वाल्मिकी समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी, शिक्षक बोले- परिजनों ने मुझे पीटा

Fri, 19 Jan 2024 10:16 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

Khandwa: प्रदेश के खंडवा जिले में एक निजी स्कूल के छात्र की पिटाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बाद छात्र के परिजनों समेत वाल्मीकि समाज के लोगों ने मारपीट करने वाले शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
पीड़ित छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मामला शहर के मोघट थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल का है। यहां गुरुवार को एक शिक्षक ने छात्र को कक्षा के दौरान बुरी तरह पीट दिया। छात्र की पिटाई का ये वीडियो स्कूल के सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गया, जो की कुछ ही देर में वायरल हो गया।

विज्ञापन


मोघट थाना पहुंचे छात्र ने बताया कि बच्चों की आपस में मस्ती करने की बात को लेकर शिक्षक ने उन्हें बुरी तरह से पीटा। इसी बात को लेकर वाल्मीकि समाज के लोग भी छात्र के परिजनों के साथ थाने पहुंचे और पिटाई करने वाले शिक्षक सहित स्कूल प्रबंधन पर केस दर्ज करने की मांग की। उन्होंने इस मामले की शिकायत बाल आयोग को भी की है। स्कूल प्रबंधन की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया गया, लेकिन आरोपी शिक्षक ने अपनी बात रखते हुए कहा कि छात्र के परिजनों ने उनके साथ मारपीट की है। मोघट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना के बारे में बताते हुए पीड़ित छात्र जतिन ने शिक्षक द्वारा मारपीट किए जाने कि बात कही। वहीं अपने बचाव में मारपीट करने वाले शिक्षक का कहना है कि पहले बच्चे को समझाइश दी गई थी।  घटना के संबंध में वाल्मिकी समाज के प्रतिनिधियों ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें