फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: टिकट बदलने मांग पर बुरहानपुर के 23 कांग्रेसी पार्षदों ने दिया इस्तीफा, जानें शेरा क्या बोले

Fri, 20 Oct 2023 10:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर/खंडवा

सार

का्ंग्रेस ने भले ही प्रत्याशी तय करने में भाजपा से बाजी मार ली हो, पर उसे अब विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बुरहानपुर में टिकट के विरोध में कांग्रेसी पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है। 
विज्ञापन
बुरहानपुर में इस्तीफा देने का एलान करने के बाद अपनी बात रखते कांग्रेस पार्षद। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुरहानपुर विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार सुरेंद्रसिंह शेरा को कांग्रेस का टिकट मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश पनप रहा है। कांग्रेस आलाकमान से उम्मीदवार बदलने को लेकर कांग्रेस के समस्त प्रतिनिधि कर रहे हैं। विरोध करते हुए नगर निगम बुरहानपुर के समस्त निर्वाचित 23 कांग्रेसी पार्षदों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। 
विज्ञापन


समस्त निर्वाचित पार्षदों ने कहा कि अगर तत्काल टिकट बदलकर किसी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया गया तो पूरी कांग्रेस अपने पदों से इस्तीफा देकर पार्टी के खिलाफ काम करेंगे। इस्तीफा देने वालों में उबेद शेख (शनवारा) अजय उदासीन (चाचा फकीरचन्द वार्ड), अजय बालापुरकर (दयानंद वार्ड), इस्माइल अंसारी (शाह बाजार), अबरार साहब (डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड), परवीन बानो (दाऊद पुरा), हमीदा अकील औलिया (जयस्तम्भ), फहीम हाशमी (लोहारमंडी), फरहत बानो (आजाद वार्ड), नसरीन बानो अंसारी (डॉ. जाकिर हुसैन), जावेद खान (खैराती बाजार), अनिता अमर यादव (चिंचाला), आयशा सिद्दीकी (खानका वार्ड), सलमा बानो गुलाम हुसैन (नागझिरी), सोनाली चंदन (मिल चाल), मीना सुरवाड़े (शिवाजी वार्ड), ईनाम अंसारी (न्यामतपुरा), शाहिद बन्दा (बुधवारा), एहफाज मुज्जु मीर (राजपुरा), हनीफा जाहिर अब्बास (मोमिनपुरा), नाजिया आरिफ खान (चन्द्रकला), रुसना बानो (मौलाना सिद्दीकी वार्ड) थे। 

टिकट मिलने के बाद बुरहानपुर पहुंचे शेरा 
बुरहानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा को इस बार कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी बनाया गया है। सुरेंद्र सिंह शेरा ने टिकट मिलने के लिए कांग्रेस आला कमान का उन पर भरोसा जताने के लिए आभार व्यक्त किया । उन्होंने बुरहानपुर में उनके विरोध पर कहा कि मेरा कोई विरोध नहीं है, हो ही नहीं सकता, सब मेरे परिवार के लोग हैं। जिस विश्वास पर पार्टी ने टिकट दिया है उस विश्वास पर खरा उतारूंगा। शेरा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनती है तो मेरा रोल काफी मजबूत होगा। मैं युवाओं के, किसानों के फेवर की बात करूंगा। बुरहानपुर और खंडवा जिले में कांग्रेस को मजबूत करूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें