फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: कांग्रेस ने बिछाई सियासी बिसात, निमाड़ को जीतने रचा चक्रव्यूह

Fri, 20 Oct 2023 11:04 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

MP Election 2023: कांग्रेस ने पहली सूची में निमाड़ के बुरहानपुर को छोड़ शेष तीन जिलों की विधानसभा में कुल 10 उम्मीदवारों को टिकट दिया था, तो वहीं, अब दूसरी सूची में निमाड़ की छह सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी तय कर दिए हैं।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बिछात बिछना शुरू हो चुकी है। शय और मात के इस खेल में गुरुवार देर रात कांग्रेस ने अपने 88 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इससे पहले बीते रविवार को कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 144 उम्मीदवारों के नाम तय किए थे, जिनमें से 69 सीटों पर कांग्रेस ने अपने पूर्व विधायकों पर ही भरोसा जताया था। निमाड़ के खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर और बड़वानी की बात करें तो अपनी पहली सूची में कांग्रेस ने निमाड़ के बुरहानपुर को छोड़ शेष तीन जिलों की विधानसभा में कुल 10 उम्मीदवारों को टिकट दिया था, तो वहीं, अब दूसरी सूची में निमाड़ की छह सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी तय कर दिए हैं।
विज्ञापन




खंडवा जिले में यह रहेंगे कांग्रेस प्रत्याशी
गुरुवार देर रात जारी हुई कांग्रेस की दूसरी सूची में 88 उम्मीदवारों के नामों में से खंडवा जिले के दो नाम भी शामिल हैं, जिनमें खंडवा विधानसभा से कमलनाथ के बेहद करीबी माने जाने वाले कुंदन मालवीय को मौका मिला है, तो वहीं हरसूद विधानसभा से सुखराम साल्वे पर कांग्रेस आला कमान ने अपना भरोसा जताया है। बता दें, इन दोनों ही सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी रिपीट किए हैं, जो कि पिछले चुनाव में इन दोनों को ही अपने निकट प्रतिद्वंदी भाजपा के उम्मीदवारों से हार का सामना करना पड़ा था। अब देखना यह होगा की क्या इस बार कांग्रेस के ये दोनों प्रत्याशी अपने पिछले चुनाव में मिली हार का बदला लेते हुए कुछ उलट फेर कर पाते हैं या नहीं।

बुरहानपुर जिले में यह रहेंगे कांग्रेस प्रत्याशी
कांग्रेस कमेटी से जारी हुई अपनी दूसरी सूची में बुरहानपुर की दो विधानसभाओं के प्रत्याशी तय हुए हैं, जिनमें बरहानपुर शहरी क्षेत्र से पूर्व निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा को ही मौका मिला है, तो वहीं, जिले की नेपानगर विधानसभा से एक नए चेहरे गेंदु बाई चौहान पर कांग्रेस आला कमान ने विश्वास जाताया है। बता दें सुरेंद्र सिंह शेरा लगातार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद से ही चर्चा में थे और उनका टिकट लगभग उसी समय से तय माना गया था, तो वहीं नेपानगर से पूर्व भाजपा नेत्री गेंदु बाई चौहान ने दल बदलकर कांग्रेस की सदस्यता हासिल की थी।
विज्ञापन


बड़वानी में ऐसी रहेगी कांग्रेस की स्थिति
कांग्रेस आला कमान ने बड़वानी जिले की दो विधानसभाओं की उम्मीदवारी अपनी पहली सूची में तय कर दी थी, तो वहीं अब दूसरी सूची में शेष बची दोनों विधानसभाओं के प्रत्याशी तय कर दिए गए हैं, जिनमें सेंधवा विधानसभा से मोंटू सोलंकी पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है। इसके साथ ही पानसेमल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रही चंद्रभागा किराड़े को ही एक बार फिर से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाकर मौका दिया है। खास बात यह है कि आदिवासी बहुलता वाले जिले से कांग्रेस ने जयस संगठन के जरिए आदिवासी वोटों में भी सेंध लगाने की कोशिश की है और इसी के चलते सेंधवा से जयस समर्थक उम्मीदवार मोंटू सोलंकी को इस बार टिकट दिया गया है।

खरगोन जिले में यह रहेगी कांग्रेस की स्थिति
वहीं, खरगोन की बात करें तो खरगोन जिले की सभी छह विधानसभाओं से कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली सूची में उम्मीदवार तय कर दिए थे, जिनमें अपने चार पूर्व विधायकों पर भरोसा करते हुए टिकट दिए गए थे, तो वहीं, एक सीट पर पिछले चुनाव में बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़े प्रत्याशी को इस बार टिकट मिला है। इसके साथ ही बड़वाह विधानसभा से भाजपा में शामिल हुए सचिन बिरला की जगह कांग्रेस ने उन्हीं के गुर्जर समाज के प्रत्याशी को इस बार टिकट दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें