मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रामपुरा में अपने पति की गिरफ्तारी से नाराज एक महिला ने अपने गांव की ही रहने वाली एक महिला लक्ष्मी बाई के घर जाकर उसे जान से मरने को धमकी दे डाली। दरअसल, महिला को शक था कि पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने उसके पति की मुखबिरी की थी, जिसके बाद पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया।
इस बात से नाराज महिला ने पड़ोस में रहने वाली महिला की जमकर पिटाई कर दी। यही नहीं पिटाई से पहले महिला ने हाथ में डरती लेकर महिला को खूब अपशब्द भी कहे, और फिर देखते ही देखते दोनो महिला ने एक दूसरे के बाल पकड़ कर मारपीट शुरू कर दी। इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है।
खंडवा जिले के ग्राम रामपुरा में अवैध शराब को लेकर गांव के ही अनिल पर पुलिस ने 34/2 की करवाही की थी, जिसके बाद सोमवार सुबह उसकी पत्नी सुनीता कार्रवाई से नाराज होकर, पति की मुखबिरी करने की शंका पर गांव में किराना दुकान चलाने वाले एक परिवार के घर दराती लेकर पहुंच गई, और जमकर हंगामा किया। इस दौरान किराना दुकान संचालक की पत्नी और आरोपी की पत्नी के बीच जमकर हाथापाई और मारपीट भी हुई। आरोपी दिनेश की पत्नी व किराना दुकान संचालक की पत्नी के बीच हुई मारपीट का वीडियो किसी ने बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वहीं, इस मामले में पीपलोद थाना प्रभारी एसएन ने बताया कि कुछ दिन पहले दिनेश को अवैध शराब के साथ पकड़ा था, और उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। आरोपी की पत्नी को शक है कि किराना दुकान संचालक ने मुखबिरी की है, और इस बात पर से आज दोनों में विवाद हुआ है। दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे की शिकायत की है।