फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: रात के समय कॉटन गोदाम में लगी आग अभी तक धधक रही, करीब आठ करोड़ का नुकसान

Thu, 16 May 2024 05:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

रात को वॉचमैन ने आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद तुरंत मौके पर पहुंचे और स्टार एग्री कंपनी के अधिकारियों को भी सूचना दी। फिलहाल, अंदर आग बुझी नहीं है।
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में खंडवा जिले के पांझरिया ग्राम में कॉटन की गठानों से भरे एक गोदाम में आधी रात को अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने देर रात से ही आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। लेकिन गोदाम में कपास भरा होने और तेज गर्मी के बीच आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठते रहने के चलते, करीब 16 घंटे गुजर जाने के बाद भी आग पर काबू पाने के प्रयास अब तक लगातार जारी हैं।

विज्ञापन


बता दें कि आग अभी तक भी धधक ही रही है। वहीं, इस पर काबू पाने के लिए खंडवा की तीन फायर ब्रिगेड, पंधाना की एक ओर छनेरा की एक फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाने की कोशिशें की जा रही हैं। साथ ही पांचों फायर फाइटर से करीब 20 से ज्यादा राउंड पानी डाले जाने के बावजूद अभी भी आग पर काबू नहीं पाया गया है। 

विज्ञापन


इधर, आग लगने के कारणों का भी अब तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन आग से यहां रखा कॉटन पूरी तरह से जलकर राख हो गया है, जिससे करीब आठ करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


इधर, गोदाम मालिक मेघराज जैन ने बताया कि हमने यह गोदाम स्टार एग्री कंपनी को किराए पर दिया हुआ है। जिन्होंने खंडवा सहित आसपास की जगह से किसानों का कपास व अन्य माल खरीदा है, जो इस गोदाम में भर रखा था। बुधवार रात को हमारे वॉचमैन ने आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद हम तुरंत मौके पर पहुंचे और स्टार एग्री कंपनी के अधिकारियों को भी सूचना दी। फिलहाल, अंदर आग बुझी नहीं है, आग बुझाने का प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें