फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: रहवासी कॉलोनी के गेट पर मंदिर निर्माण को लेकर विवाद, पुलिस ने रुकवाया चबूतरे का निर्माण

Fri, 26 Jan 2024 05:13 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा

सार

खंडवा में एक कॉलोनी के मुख्य गेट पर स्थित बगीचे में कॉलोनी के ही एक दबंग रहवासी ने रात में अचानक एक चबूतरा बनाकर वहां पूजा पाठ की तैयारी शुरू कर दी। इसको लेकर पड़ोस के ही रहवासी ने आपत्ति ली। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने फिलहाल चबूतरा निर्माण रोक दिया है। 
विज्ञापन
खंडवा में रिहायशी कॉलोनी के गेट पर बन रहा था मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित एक कॉलोनी में मंदिर निर्माण को लेकर गुरुवार को विवाद हो गया। दरअसल एक कॉलोनाइजर द्वारा विकसित कॉलोनी के मुख्य गेट पर स्थित बगीचे में कॉलोनी के ही एक दबंग रहवासी ने रात में अचानक एक चबूतरा बनाकर वहां पूजा पाठ की तैयारी शुरू कर दी। इसको लेकर पड़ोस के ही रहवासी ने आपत्ति ली। हालांकि विवाद बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल नगर निगम की भूमि पर बगैर कोई अनुमति लिए बनाए जा रहे मंदिर के चबूतरे का निर्माण रुकवा दिया है।
विज्ञापन


खंडवा नगर के भंडरिया रोड स्थित कॉलोनी वारको सिटी के मुख्य गेट पर एक बगीचे में गुरुवार सुबह कॉलोनी वासियों को एक चबूतरे का निर्माण दिखा। इसको लेकर बताया गया कि यहां हनुमान जी का मंदिर बनाया जा रहा है, और सुबह-सुबह ही यहां पर उनकी स्थापना भी की जा चुकी है। वहीं पंडितों द्वारा भी पूजा पाठ करवाया जा चुका है। हालांकि इसको लेकर वहीं सामने रहने वाले एक रहवासी कलमे जी के अनुसार यह बगीचे के लिए आरक्षित नगर निगम की शासकीय भूमि है और कॉलोनी में पहले ही चार मंदिर मौजूद हैं। इसलिए यहां इस मंदिर को बनाकर जमीन पर कब्जा करने के लिए अवैध निर्माण किया जा रहा है। हालांकि इस दौरान विवाद की सूचना मिलते ही मोघट थाना से पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा था, जिन्होंने कॉलोनीवासियों से बातचीत करने के बाद फिलहाल चबूतरे के निर्माण कार्य को रुकवा दिया है ।

सोकर उठे तो दिखा चबूतरा बना हुआ
शिकायतकर्ता कलमे जी ने बताया कि कॉलोनी में रहने वाले एक दबंग व्यक्ति राकेश वर्मा द्वारा अवैध निर्माण करवाया जा रहा है। कुछ दिन पहले भी उन्होंने यहां टीन शेड डालकर कब्जा करने की कोशिश की थी, जिसकी शिकायत भी मेरे द्वारा की गई थी। हालांकि बाद में आपसी समझ से मामला सुलझ गया था। आज जब वे सोकर उठे तो उन्हें यहां यह चबूतरे का निर्माण दिखा, जो कि देर रात में किया गया था और यह निर्माण बगैर किसी परमिशन के किया जा रहा है।
विज्ञापन


पहले भी बने 4 मंदिर तो अब आपत्ति क्यों
वहीं मंदिर का निर्माण करवाने वाले कॉलोनीवासी राकेश वर्मा ने बताया कि उनके द्वारा कॉलोनी के कई लोगों से चंदा लेकर इस चबूतरे का निर्माण करवाया गया है और यहां सुबह पंडित जी के द्वारा हवन पूजन करवाने के बाद हनुमान जी की स्थापना भी करवा दी गई है। शिकायत करने वाले कलमे जी चाहते हैं कि यहां अंबेडकर जी की मूर्ति लगे, तो मंदिर भी रहे और मूर्ति भी रहे ऐसा होना चाहिए। इससे पहले भी चार मंदिर लोगों द्वारा कॉलोनी में बना लिए गए थे, तब किसी की कोई आपत्ति नहीं आई तो अब क्यों आपत्ति आ रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें