फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: बेटे के साथ अकेली रह रही वृद्ध महिला की जलने से हुई मौत, नशेड़ी बेटे के द्वारा ही हत्या की आशंका

Sun, 04 Feb 2024 01:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

Khandwa: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक वृद्ध महिला कि अपने मकान में ही जलने से मौत हो गई। इस बूढ़ी महिला को जलाने का आशंका उसके नशेड़ी बेटे के पर ही व्यक्त की जा रही है। रहवासियों के अनुसार घटना के समय घर में महिला का नशेड़ी बेटा मौजूद नहीं था। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे शहर के बस स्टैंड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
वृद्ध महिला की जलने से हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंडवा नगर के पदम नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छोटा आवार क्षेत्र के पास बने शिव मंदिर के करीब एक मकान में रात करीब 3 बजे एक वृद्ध महिला की जलने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने बेटे राकेश के साथ अकेली उस घर में रहती थी, तो वहीं राकेश नशे का आदी था और अक्सर इसी के चलते अपनी मां से झगड़ता रहता था।

विज्ञापन


हालांकि देर रात आग लगने की खबर मिलते ही बचाव के लिए पहुंचे आसपास के रहवासियों के अनुसार घटना के समय राकेश वहां मौजूद नहीं था। जिसे बाद में पुलिस ने शहर के बस स्टैंड क्षेत्र से गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं रहवासियों के अनुसार जब राकेश को पकड़ा गया तो वह अत्यधिक नशे में था और उसके द्वारा ही नशे में होने के चलते इस तरह की घटना अंजाम दी गई होगी।

हमने देखा अम्मा को जलते हुए
वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी दिनेश ने बताया कि रात के करीब 3 बजे की यह घटना है। जब हम घर में सोए हुए थे, तब हमें ऊपर से भाभियों ने आवाज दी कि पड़ोस वाले मकान में आग लग गई। सब चिल्ला रहे थे तो हम उठ गए और बाहर देखा तो जहां राकेश और उसकी मां रहते थे, उस मकान में आग लगी हुई थी। वहां हमने अम्मा को जलते हुए देखा। 
विज्ञापन


लड़ाई के बाद मां पुलिस को कार्रवाई करने से मना करती
वहीं इस मामले में पदम नगर थाना प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह के समय सूचना मिली थी कि छोटा आवार क्षेत्र में शिव मंदिर के पास कहीं आग लगी है। सूचना मिलते ही हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची, तो वहां मालूम चला कि मरु बाई उम्र 65 वर्ष यह अपने बेटे राकेश के साथ उस घर में रहती थीं, उनकी आग लगने से मृत्यु हो चुकी थी । और राकेश मौके से गायब था। जिस पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की और राकेश को बस स्टैंड क्षेत्र से पकड़ कर उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें