फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Love Jihad: दूसरे शहर ले जाकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, जबरन धर्म परिवर्तन के लिए पिलाया गया विशेष पानी

Fri, 22 Jul 2022 06:18 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

युवती को आरोपी बहला फुसलाकर ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर धर्म परिवर्तन कर शादी का दवाब बनाया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंडवा के मोघट थाना क्षेत्र में लव जेहाद का मामला प्रकाश में आया है। एक युवती को आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी युवक ने उसपर धर्म परिवर्तन कर शादी का भी दवाब बनाया। शादी न करने पर युवती को उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धार्मिक स्वतन्त्रता अधिनियम, दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। करीब 21 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, युवती के परिजनों की तरफ से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने युवक पर आरोप लगाए है कि 1 जुलाई 2022 को फिरदौस नाम का शख्स उसे हैंडपंप से बहला फुसला कर ले गया था। फिरदौस गांव का ही रहने वाला है। साथ ही उसने शादी कहा था कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है। उस दौरान युवती हैंडपंप पर पानी भरने के लिए गई थी। फिरदौस यहां उसे जबरन बाइक पर जबरन खंडवा रेलवे स्टेशन ले गया। उसके बाद दोनों एक ट्रेन में बैठ गए। 

खंडवा से वह उसे बुरहानपुर ले गया। उसके बाद भोपाल से जबलपुर पहुंचे। आरोप है कि फिरदौस ने वहां रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने जबलपुर में जहां रखा, उसे अपने मामा का घर बताया था। यहां उसने कुछ विशेष पानी भी पिलाया गया और उसपर धर्म परिवर्तन का दवाब बनाया। पुलिस ने बताया कि लड़की ने बयान में यह भी बताया है कि फिरदौस ने हैंडपंप पर साथ न चलने पर उसके परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें