फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: दोस्तों के साथ नदी में नहाने पहुंचा एक छात्र डूबा, ढाई घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिला शव

Wed, 25 Sep 2024 05:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

दोस्तों के साथ नदी में नहाने पहुंचा एक छात्र डूब गया। ढाई घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक का शव मिला है।
विज्ञापन
रेस्क्यू टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में 14 वर्षीय युवक की नदी में डूब जाने से मौत का मामला समाने आया है। घटना माधवनगर थाना क्षेत्र की कटाई घाट नदी का बताया गया। जहां अपने छह दोस्तों के साथ नदी में नहाने पहुंचे 14 वर्षीय छात्र हर्षित तिवारी स्कूल से बंक मारकर आया हुआ था। सभी दोस्तों के साथ नहाते वक्त हर्षित पैर फिसलकर गहरे पानी में जा डूबा, जिसे देख कुछ लोग बचाने दौड़े। लेकिन उसे बचा न पाए।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना लगते ही माधवनगर पुलिस सहित SDERF की टीम मौके पर आ पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। माधवनगर टीआई अनूप सिंह ने बताया कि डायमंड स्कूल के छात्र हर्षित तिवारी के नदी में डूबने की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे थे। किशोर युवक के दोस्तों और स्थानीय लोगों से पूछताछ में जगह चिन्हित करते हुए SDERF की टीम से साथ सर्चिंग की गई और करीब ढाई घंटे बीतने के बाद युवक का शव मिला है। उसे सीपीआर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर जांच के बाद ही मौत की पुष्टि की जा सकती है। वहीं, होमगार्ड कमांडेंड श्वेता गुप्ता ने बताया कि नौ लोगों की टीम के साथ रबड़ बोर्ड को नदी में उतारा गया। लोहे कांटा से तलाश करने के बाद छात्र का शव मिला है, जिसे हॉस्पिटल रवाना किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें