कटनी में गांजे की तस्करी में लिप्त तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
कटनी पुलिस ने एक बार फिर गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई तीनों महिला आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चार बोरियां बरामद करते हुए उसमें रखा 65 किलो से अधिक का गांजा जब्त किया है।
कटनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया ने बताया कि बड़वारा पुलिस ने कांबिंग गश्त दौरान तीन महिलाओं को स्टेशन से आते वक्त पकड़ा था। पूछताछ में एक महिला संदिग्ध प्रतीत हुई तो उनकी तलाशी ली गई। उसी दौरान उनके पास रखी चारों बोरियों से 65 किलो 600 ग्राम गांजा, जिसकी बाजार मूल्य 9 लाख 84 हजार रुपए आंकी गई है, जब्त किया गया। बड़वारा पुलिस ने तीनों महिला आरोपियों पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
एएसपी संतोष कुमार डेहारिया के मुताबिक पकड़ी गई तीनों महिला आरोपी पारधी समुदाय की हैं, जिसमें से 1 खड्डी पारधी कटनी जिले के रीठी थाना हरदुआ ग्राम निवासी है तो दो महिला आरोपी जगराही पारधी और बिन्नी पारधी पन्ना जिले के शाहनगर निवासी बताए गए। आपको बता दें कटनी पुलिस ने इस वर्ष करीब अवैध मादक पदार्थ की 46 कार्रवाई करते हुए करीब एक सैकड़ा गांजा तस्करों को पकड़ा है, जिनसे करीब 280 किलो गांजा दस्तयाब किया गया है।