पूरा मामला माधवनगर थाना क्षेत्र के विश्राम बाबा मोड़ के पास का बताया जा रहा है। जहां बाइक सवार विकास वंशकार अपनी पत्नी संजना वंशकार के साथ कटनी शहर की ओर जा रही थी। तभी रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया।
इस घटना में वंशकार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना पहुंचा दी है। वहीं सड़क हादसे की पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।
पूरे मामले पर माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर से बताया कि घटना का जानकारी लगी थी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल पति पत्नी को जिला अस्पताल में लेकर भर्ती कराया था और घटना को अंजाम देने वाली कार को जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।