फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: बढ़ते महिला अपराध के खिलाफ उतरी कांग्रेस, विधायकों को ज्ञापन सौंप महिलाओं की सुरक्षा तय करने की बात कही

Wed, 16 Oct 2024 02:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

MP News: मध्यप्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर अब कांग्रेस भी एक्शन मोड में नजर आने लगी है। PCCI चीफ जीतू पटवारी के आह्वान के बाद जिला कांग्रेस ने अपने स्थानीय विधायकों से मुलाकात करते हुए उन्हें प्रदेश और जिले की बिगड़ती महिला व्यवस्था लेकर पुलिस विभाग से चर्चा करने और मुख्यमंत्री को इस और जिम्मेदारी तय करने की बात कही है।

विज्ञापन
बढ़ते महिला अपराध के खिलाफ उतरी कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी जिले में मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल और बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे से मिले कांग्रेस नेताओ ने जिले में महिला अपराध के आंकड़े दिखाते हुए बताया कि पिछले 10 वर्षों में हजारों महिलाओं के साथ दुराचार हुए है। इसकी वजह नर्म पड़ी पुलिस व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि अगर उचित दंड मिलते तो शायद इन बदमाशों के हौसले बुलन्द न होते।

विज्ञापन


महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा कि प्रदेश के साथ कटनी के आंकड़ें की बात करे तो 10 सालों में 1412 महिलाओं दुष्कर्म का शिकार बनी है। ये तो वो मामले है जो कागजात में है, जबकि इससे 3 गुना तो दर्ज ही नहीं हो पाते। इसी बदहाल स्थिति को दुरुस्त करने के लिए विधायक संदीप जायसवाल से मुलाकात करते हुए ज्ञापन सौंपा है।

कांग्रेस नेता करण सिंह चौहान ने बताया कि वरिष्ठ नेतृत्व के आदेश पर पूरे मध्यप्रदेश में जनप्रतिनिधियों से मिलकर महिला अपराध को लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है और उन्हें बच्चियां और महिलाओं जो अकेले घर से बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस करती है, उनकी सुरक्षा करना हम सब की जिम्मेदारी है। हम विधायक से लेकर पुलिस अधीक्षक से भी इस मामले पर चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें