फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni: निर्माणाधीन पुलिया धंसने से मजदूर की मौत, पिलर का काम करते वक्त मिट्टी का कटाव होने से हुआ हादसा

Thu, 22 Jun 2023 11:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी में शुक्रवार रात निर्माणाधीन पुलिया धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला।  पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा बनाते शव पोस्टमार्टम के लिए रीठी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। 
विज्ञापन
कटनी में निर्माणाधीन पुलिया धंसने से मजदूर की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कटनी में शुक्रवार रात निर्माणाधीन पुलिया धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। पिलर का काम करते वक्त मिट्टी का कटाव हो गया और हादसा हो गया। एसडीआरएफ की टीम ने मजदूर के शव को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रीठी के ग्राम खोहरी में निर्माणाधीन पुलिया धंस गई। बताया जा रहा है कि रीठी अंतर्गत ग्राम खोहरी में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बन रहे पुल का निर्माण लंबे वक्त से चल रहा था, लेकिन गुरुवार देर शाम पिलर में काम करते वक्त मिट्टी में कटाव हुआ जिससे निर्माणधीन पुल धंस गया। घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर अवि प्रसाद ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर रवाना किया। वहीं घटनास्थल पर मौजूद रीठी पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर शव को बाहर निकाला है। 

बताया जा रहा मजदूर की मौत की वजह सुरक्षा के उचित इंतजाम न होना था। इसके चलते मिट्टी के भार में दबकर मजदूर की मौत हो गई। मजदूर का नाम नीरज चौधरी बताया गया है, जिसका शव सर्च ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाला गया। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा बनाते शव को पोस्टमार्टम के लिए रीठी स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया। फिलहाल जिला प्रशासन सहित एसडीईआरएफ की टीम सहित पुलिस मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन


मार्बल खदान में कार्यरत मजदूर हुआ हादसे का शिकार
कटनी के स्लिमानाबाद थानांतर्गत त्रिवेणी मार्बल खदान में भी हादसा हुआ है। हादसे में श्रमिक कल्लू कोल के ऊपर मार्बल का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। सिर पर हेल्मेट और बाकी उपकरण न होने से श्रमिक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी कर पहुंची स्लिमानाबाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया। थाना प्रभारी विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि पत्थर की चोट से मजदूर की मौत हुई है। संबल कार्ड होने पर शासन से सुविधा मिल सकती है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था और मौत के कारणों की जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें