छिंदवाड़ा जिले में पले बढ़े उज्जवल बटाविया ने भोपाल से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की है। कुछ साल देश में नौकरी करने के बाद वह सीधे जर्मनी चले गए। उज्ज्वल के बारे में और जानने पर पता चला है कि उनकी आईटी स्टार्टअप जर्मनी में है। यह उनका जुनून है, जिसने उन्हें जिंदगी की ऊंचाइयों की ओर धकेल दिया है।
बता दें, उज्जवल न केवल काम में महारत हासिल कर रहे हैं, बल्कि अपने सपनों की ओर ध्यान देने के लिए भी उत्साहित कर रहे हैं। जर्मनी में उज्ज्वल ने अपना निजी पायलट लाइसेंस हासिल किया और स्काई डाइविंग, बंजी जंपिंग, क्लिफ जंपिंग और कई अन्य रोमांचक कार्यक्रमों में भी हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने अब तक 33 देशों की यात्रा की है और यह उनकी प्रेरणा की गहराई को दर्शाता है।
युवाओं को प्रेरणा दे रहे हैं उज्जवल...
छिंदवाड़ा के कुछ युवाओं के लिए उज्जवल प्रेरणास्रोत बन चुके हैं। उन्होंने साबित किया है कि काम के साथ-साथ अपने सपनों को जीने का भी समय निकालना आवश्यक है। उज्ज्वल के प्रतिभा और साहस ने लोगों को प्रभावित किया है। उज्जवल की इस उपलब्धि पर उनके परिजन और दोस्त खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि हमें गर्व है कि उज्ज्वल विदेश में जाकर छिंदवाड़ा का नाम रोशन कर रहा है।