घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश की कटनी पुलिस ने दो लोगों को देशी कट्टा कारतूस के साथ हिरासत में लिया है। आरोपी का एक वीडियो समाने आया था। वीडियो में वो कार की सनरूफ से बाहर निकल कर तथाकथित लोगों को कट्टे के दम पर धमकाता दिखाई दे रहा था। वीडियो समाने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और गाड़ी को चिह्नित करते हुए 24 घंटे के अंदर ही आरोपी पीयूष सरावगी की उसी गाड़ी और ड्राइवर के साथ पकड़ा लिया। उसके कब्जे से अवैध हथियार बरामद होने पर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
इसी कार्रवाई का एक सीसीटीवी फुटेज समाने आया है, जहां पुलिस यूपी की तर्ज में आरोपी की गाड़ी की घेराबंदी करते रोकती नजर आ रही है। वीडियो में दिखा कि कैसे कटनी शहर की ओर से आ रही सफेद रंग की कार को रोकने के लिए डॉयल 100 गाड़ी कुछ पुलिसकर्मियों के साथ पहले ही खड़ी रहती है। वहीं आरोपी की गाड़ी लगते ही पीछे से माधवनगर थाने की गाड़ी लगाते हुए 2 मिनट के अंदर ही पुलिस आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लेती है। उसमें पुलिस को आरोपी पीयूष सरावगी अपने ड्राइवर के साथ मिलता है। पुलिस उनसे देशी कट्टा और कारतूस बरामद कर लेती है। घटना का पूरा वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डहरिया ने बताया कि कटनी पुलिस ने खनन कारोबारी सतीश सरावगी के बेटे पीयूष सरावगी को माधवनगर गेट के सामने से घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद माधवनगर थाने का घेराव करने पहुंचे सरावगी समर्थक को मामले से अवगत कराया गया। वहीं पिता सतीश ने माधवनगर पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया था, जो निराधार हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायालय ने जेल भेज दिया गया है।
खनन कारोबारी सतीश सरावगी ने बताया कि उसका बेटा पीयूष विधायक संजय पाठक से मिलने बंगले गया हुआ था, लेकिन वो नहीं मिले। उसके बाद पीयूष जबलपुर अपने काम से जा रहा था। इसी बीच माधवनगर पुलिस ने पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। मुझे नहीं मालूम बेटे को क्यों पकड़े और उसके पास से क्या बरामद किया है। कुछ नहीं बता रही पुलिस। किसी के कहने पर हमको परेशान कर रही है।