मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक बार फिर स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस पर पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कटनी के बहोरीबंद विकासखंड अंतर्गत नीमखेड़ा प्राथमिक शाला का बताया गया है। जहां पदस्थ शिक्षक अखिल मिश्रा ने दलित वर्ग की नाबालिग छात्रा को गलत नियत से टच किया था।
घटना से आहत हुई नाबालिक छात्रा ने पूरे घटनाक्रम की सूचना परिजनों को देते हुए सपरंच के साथ थाने पर जाकर दोषी शिक्षक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया है। स्लिमानाबाद एसडीओपी अखिलेश गौर के मुताबिक, 10 वर्षीय नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी। इस पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्जकर लिया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विवेचन कर रहे हैं।
आपको बता दें, युवतियों से अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करने का कटनी जिले में चौथा बड़ा मामला है। जो शासकीय महाविद्यालय से लेकर स्कूल से समाने आया है। हालांकि, दोषी शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई नहीं की गई है। इस पर शिक्षा विभाग के डीपीसी अधिकारी केके डेहारिया ने बताया कि 5वीं की छात्रा से छेड़छाड़ की जानकारी लगी थी, जिसकी जांच के लिए बीआरसी से चर्चा करते हुए तीन लोगों का जांच दल गठित करते हुए टीम को रवाना किया है। इसमें दो शिक्षक और बीएसई शामिल हैं। पूरे प्रकरण की जानकारी वरिष्ठ अधिकारी को है, जांच रिपोर्ट में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।