फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni Crime: मारपीट कर बदमाशों ने उतरवाया पैंट, पैसे और मोबाइल लूट ले गए, मामला दर्ज

Wed, 15 May 2024 07:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

मारपीट कर बदमाशों ने पहले पैंट उतरवाया, फिर पैसे और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में लूट का अजब-गजब मामला समाने आया है। जहां बदमाशों ने लूट की घटना कारित करते हुए बेरोजगार शख्स का पैंट तक उतरवाकर अपने साथ ले गए। पूरा मामला कटनी जिले के मुड़वारा स्टेशन का बताया गया, जहां काम की तलाश में बिलासपुर जा रहे बिलहरी निवासी अशोक साहू से अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट की वारदात अंजाम दी है, जिसमे आरोपियों ने उसके साथ रॉड और डंडे ने मारपीट करते हुए उसकी पैंट उतरवा ली और उसे अपने साथ ले गए।

विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी अरुणा वाहने ने बताया कि तड़के सुबह चार बजे के करीब एक शख्स घायल अवस्था में प्लेटफॉर्म के पास दिखाई पड़ा, जिसे इलाज के लिए कटनी जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया है। पूछताछ पर उसने अपना नाम 38 वर्षीय अशोक साहू बताया, जो बिलासपुर जाते वक्त स्टेशन के पास अज्ञात लोगों ने मारपीट कर उसका पैंट ले गए, जिसमें 4500 रुपये नकद और मोबाइल रखा था।

यह पैसा बिलासपुर में काम करने के दौरान गुजर बसर के लिए रखे थे। लेकिन वह भी चला गया। फिलहाल, जीआरपी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू की है, जिसमें लूट में गए मोबाइल की आखिरी लोकेशन झर्रा टिकुरिया के पास दिखाई दी है, जिसके तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें