फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ ने उन्नाव पीड़िता के परिजनों से कहा, यूपी असुरक्षित, हमारे यहां आइए

Fri, 02 Aug 2019 07:10 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्नाव मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए पीड़िता और उसके परिजनों को सुरक्षा देने की बात कही है। कमलनाथ ने पीड़िता के परिजनों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग मध्यप्रदेश में आजाओ हम आपको सुरक्षा देंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीड़िता और उसके परिवार वालों को यहां शिफ्ट होने का फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आपको सुरक्षा, बेहतर इलाज और भविष्य में अच्छी शिक्षा देगी। कमलनाथ ने कहा कि आपको यहां पर किसी तरह की कठिनाइयों को सामना नहीं करना पड़ेगा। 

सरकार यात्रा का सभी खर्च भी उठाएगी। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश असुरक्षित जगह है। मध्यप्रदेश में पीड़िता को राज्य की बेटी माना जाएगा और उसकी अच्छी तरह से देखभाल की जाएगी। 
विज्ञापन


बता दें कि परिवार वालों ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि वो पीड़िता को लखनऊ के अस्पताल से नई दिल्ली शिफ्ट नहीं करना चाहते हैं। पीड़िता बेहोश है और उसकी हालत गंभीर है। पीड़िता के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि पीड़िता बेहोश है और वेंटिलेटर पर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें