फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की सुमित्रा महाजन से मुलाकात

Tue, 18 Aug 2020 08:40 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया- सुमित्रा महाजन - फोटो : ANI
विज्ञापन

भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से उनके इंदौर स्थित आवास पर मुलाकात की। वह भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के घर भी गए। चूंकि विजयवर्गीय पश्चिम बंगाल में हैं, इसलिए उनके बेटे और विधायक आकाश विजयवर्गीय ने भाजपा नेता का स्वागत किया।

विज्ञापन

भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार सिंधिया इंदौर पहुंचे। कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट और सांसद शंकर लालवानी, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य नेता सिंधिया के स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे। सिंधिया ने कहा, ‘जिस पैमाने पर मैंने यहां भ्रष्टाचार देखा, वैसे रिकॉर्ड मैंने कम से कम अपने 20 साल के राजनीतिक जीवन में नहीं देखे हैं। यही कारण है कि 22 विधायकों ने जनता के लिए भ्रष्ट और अत्याचारी सरकार के खिलाफ कार्य करने का ऐतिहासिक फैसला लिया ताकि जमीन पर लोगों के लिए काम किया जा सके।’


यह भी पढ़ें- उज्जैन में सिंधिया के साथ घूमता रहा कोरोना संक्रमित युवा नेता, बिना मास्क खिंचवाए फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधिया ने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ता जमीन पर काम करेंगे और उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता भी पार्टी के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा, 'मैं 2002 से जनता का सेवक रहा हूं और आगे भी रहूंगा। जीवन में हमारा लक्ष्य कुर्सी (सत्ता) पाने के खेल में शामिल नहीं होना बल्कि जनता का दिल और सम्मान जीतना होना चाहिए।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें