फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन में सिंधिया के साथ घूमता रहा कोरोना संक्रमित युवा नेता, बिना मास्क खिंचवाए फोटो

Mon, 17 Aug 2020 09:17 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की सोमवार को उज्जैन यात्रा के दौरान एक युवा नेता संकट का सबब बन गया। यह युवा नेता कोरोना संक्रमित होने के बावजूद सिंधिया के साथ घूमता रहा। यहां तक कि उसने मास्क हटाकर भी सिंधिया और सांसद के साथ फोटो खिंचवाए। उक्त युवा नेता पूर्व पार्षद अमित श्रीवास्तव और योगेश सांगते के साथ आया था

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस युवा नेता का कोरोना जांच के लिए कल सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। यह नेता भाजपा कार्यालय के साथ सांसद और मंत्री निवास पर भी पहुंचा था। घटना के बाद से पूरी पार्टी में खलबली मच गई है। फिलहाल युवा नेता को क्वारंटीन कर दिया गया है। 

बाल-बाल बचे सिंधिया, हो सकता था बड़ा हादसा
बाबा महाकाल सवारी में रामघाट के ऊपर राणा जी की छतरी पर सिंधिया के साथ हादसा होते होते रह गया। दरअसल बाबा महाकाल की शाही सवारी का पूजन करने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया राणा जी की छतरी से रामघाट की ओर जा रहे थे तभी उनके कार्यकर्ताओं द्वारा धक्का-मुक्की के दौरान रेलिंग उनके ऊपर गिरते-गिरते बची। घटना के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया कुछ देर रुक कर कार्यकर्ताओं पर नाराज भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें