पुलिस द्वारा जब्त की गई अवैध रेत
- फोटो : अमर उजाला
राजगढ़ जिले में अवैध उत्खनन के खिलाफ पुलिस व प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में राजगढ़ जिले की नरसिंहगढ़ पुलिस व प्रशासनिक टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से एकत्रित करके रखी गई लगभग 200 ट्रॉली रेत जब्त की है।
नरसिंहगढ़ थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने शुक्रवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कुरावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आमल्याहाट घाटा गांव में मुखबिर की सूचना पर राजस्व विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई थी, जहां रेत माफियाओं ने अवैध रूप से रेत इकट्ठा कर रखी थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए लगभग 200 ट्रॉली रेत जब्त की गई है।