मध्य प्रदेश में बीजेपी से जुड़े होने पर मुस्लिम युवकों को मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ने देने का बड़ा आरोप लगाया है। इसको लेकर युवकों को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मस्जिद में नमाज पढ़ने का अधिकार दिलाने की गुहार लगाई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मध्य प्रदेश में बीजेपी से जुड़े होने पर मुस्लिम युवकों को मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ने देने का बड़ा आरोप लगाया है। इसको लेकर युवकों को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मस्जिद में नमाज पढ़ने का अधिकार दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
खरगोन हिंसा के बाद सरकार के एक्शन पर एकतरफा कार्रवाई के आरोप लग रहे है। इस बीच जबलपुर के कुछ मुस्लिम युवकों ने बीजेपी से जुड़े होने पर समाज से बहिष्कार करने और मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने का आरोप लगाया है। मुजम्मिल खान ने कहा कि बीजेपी से जुड़े होने के चलते मुझे समाज से बेदखल करने की भी रहे धमकी दी जा रही है। मस्जिद के कुछ सदस्य का कहना है कि बीजेपी देशभर में मुस्लिमों को प्रताड़ित कर रही है। बीजेपी को छोड़ों। मुजम्मिल अली का कहना है कि सरकार मुस्लिम के खिलाफ कोई बयान नहीं दे रही। कार्रवाई दंगाईयों और बदमाशों के खिलाफ कर रही है। हम पार्टी क्यों छोड़ेगे। उन्होंने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से गुहार लगाई है। हमें मस्जिद में नमाज पढ़ने का अधिकार मिले।