फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मौतों के बाद जागेगा सिस्टम?: दो युवकों की मौत, एक जिंदगी और मौत के बीच; नानपुर में एंबुलेंस की मांग तेज

Sun, 18 Oct 2026 04:03 PM IST
झाबुआ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर

सार

खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर में राहुल और सुनील की मौत हो गई, जबकि संदीप गंभीर रूप से घायल हुआ। हादसे के बाद नानपुर के ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थायी एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके लिए ग्राम पंचायत सचिव को आवेदन सौंपा गया है। 
विज्ञापन
खंडवा वडोदरा स्टेट हायवे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे पर शनिवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने नानपुर की आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जामोद पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में राहुल (19) और सुनील (22) की मौत हो गई, जबकि संदीप (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अब ग्रामीणों ने नानपुर में स्थायी एंबुलेंस व्यवस्था की मांग उठाई है।

विज्ञापन


बताया गया कि तीनों युवक पावागढ़ में दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। दो युवकों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना ने एक बार फिर गंभीर दुर्घटनाओं के दौरान तत्काल चिकित्सा सहायता और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जरूरत सामने ला दी है।

ये भी पढ़ें- हादसे की एक और कहानी: 15 लोगों की जान लेने वाला ट्रक गूगल मैप से देख रहा था रास्ता, चालक और मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन


हादसा हुआ, अब एंबुलेंस के लिए उठी आवाज
ग्रामीणों का कहना है कि नानपुर जैसे क्षेत्र में आपातकालीन परिस्थितियों के लिए एंबुलेंस की स्थायी उपलब्धता जरूरी है। सड़क दुर्घटना हो या कोई अन्य गंभीर स्थिति, शुरुआती समय में मरीज को अस्पताल पहुंचाना बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसी मांग को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत नानपुर के सचिव को आवेदन सौंपा है। आवेदन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नानपुर पर 108 या अन्य एंबुलेंस सेवा स्थायी रूप से उपलब्ध कराने की मांग की गई है। ग्रामीण चाहते हैं कि गंभीर मरीजों को रेफर करने और दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए तत्काल वाहन मिल सके।

अब जिम्मेदारों की बारी
ग्रामीणों ने महेश मौर्य, मुकाम मौर्य, सुखराम मौर्य, सरपंच प्रतिनिधि समरथ मौर्य, गजानंद माली, डिम्पू राठौड़, नीलेश मौर्य, विक्रम मौर्य, संजय कलेश, अर्जुन मौर्य, विकास चौहान, मुलेसिंह मौर्य, जितेंद्र वाणी, प्रकाश चौहान, भूरू सरपंच, कैलाश सरपंच और सज्जन मौर्य सहित अन्य लोगों के समर्थन से एंबुलेंस की मांग उठाई है।
विज्ञापन

अब सवाल यह है कि नानपुर में एंबुलेंस की स्थायी व्यवस्था कब होगी? ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित अधिकारी इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करें, ताकि भविष्य में किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें