फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhabua News: 63 लाख से ज्यादा की अवैध शराब जब्त, एमपी से गुजरात ले जा रहे दो आरोपी भी गिरफ्तार

Sun, 29 Oct 2023 09:57 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ

सार

Jhabua News: झाबुआ पुलिस ने 370 पेटी अवैध शराब जब्त की है। शराब को मध्यप्रदेश से गुजरात भेजा जा रहा था। शराब की कीमत 63 लाख से ज्यादा बताई जा रही है।
विज्ञापन
अवैध शराब के जखीरे के साथ आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की अंतिम सीमा पिटोल बेरियर पर पुलिस ने नाके बंदी करते हुए कन्टेनर में भरी 370 पेटी अवैध शराब जब्त की है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गई शराब 63 लाख से अधिक की बताई जा रही है। मप्र से गुजरात ले जाई जा रही अवैध शराब पिछले एक माह में पुलिस ने कई बार पकड़ी है। 
विज्ञापन


झाबुआ पुलिस द्वारा सतत पिटोल बार्डर पर निगरानी रखी जा रही है। दिन व रात लगातार विभिन्न वाहनों की चेकिंग की जा रही है। शनिवार की दोपहर इंदौर की ओर से गुजरात जा रहे एक कन्टेनर को जब रोककर पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें 370 पेटी अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। वाहन को पिटोल चौकी ले जाकर जब शराब की गिनती की गई तो उसमें अलग-अलग ब्रांड की 370 पेटी अवैध शराब भरी मिली। पुलिस ने जब शराब को लेकर दस्तावेज मांगे तो उपलब्ध नहीं हो पाए। मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें